अमर उजाला
Wed, 5 February 2025
बीते दिन ‘फुकरे’ फेम कलाकार वरुण शर्मा ने परिवार संग मालदीव में अपना जन्मदिन मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
‘फुकरे’, ‘छिछोरे’, ‘दिलवाले’ से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता वरुण शर्मा ने 4 फरवरी को अपना 35वां जन्मदिन मनाया।
वायरल वीडियो में वरुण ब्लैक शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं और केक काटकर अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं।
मालदीव की जिस जगह पर वो अपना जन्मदिन मना रहे हैं, वह देखने में बहुत खूबसूरत नजर आ रहा है।
कॉमेडी किरदारों के लिए वरुण शर्मा ने बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई है। इन्हें आमिर खान और सलमान खान की फिल्में बहुत पसंद है।
फिल्मी करियर के शुरूआत से ही वरुण शर्मा लोगों के दिलों पर छा गए थे।
‘स्काई फोर्स’ के बॉक्स ऑफिस पर टिके हैं पांव, 12वें दिन किया इतना कलेक्शन