अमर उजाला
Sun, 23 November 2025
फिल्म 'वंडर वुमन' स्टार गैल गैडोट पिछले साल काफी बीमार थीं। उन्होंने अब इस बारे में बात की है।
वह जब आठ महीने की प्रेग्नेंट थीं तब उनके दिमाग में खून का थक्का जम गया था।
इसके बाद उनकी मां ने उन्हें फरवरी 2024 में एमआरआई कराने के लिए राजी किया।
अभिनेत्री के मुताबिक डॉक्टर ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती होने के लिए कहा।
उन्होंने कहा उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। उन्हें लगा कि वह मर जाएंगी।
गैल गैडोट के दिमाग में सवाल था कि क्या वह मर जाएंगी? अगर ऐसा होगा तो उनके बच्चे का का क्या होगा?
अपने मुश्किल दिन को याद करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि पहले उनका बच्चा हुआ इसके बाद ब्रेन क्लॉट का ऑपरेशन हुआ।
अभिनेत्री के मुताबिक डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन करके उन्हें बचा लिया। इसके लिए उन्होंने डॉक्टरों को धन्यवाद दिया।
सोनम कपूर के चेहरे पर नजर आया प्रेग्नेंसी ग्लो, एथनिक ड्रेस में शेयर की तस्वीरें