अमर उजाला
Mon, 3 February 2025
यहां हम आपको बता रहे हैं कि कौन हैं ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली चंद्रिका टंडन? भारत से उनका कैसा नाता है?
चंद्रिका टंडन का जन्म चेन्नई में एक तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ, उनकी बहन मशहूर बिजनेस वूमेन इंद्रा नूई हैं। चंद्रिका ने आईआईएम अहमदाबाद से अपनी पढ़ाई पूरी की है।
आगे चलकर चंद्रिका ने एक बैंक में भी नौकरी। बाद में वह न्यू यॉर्क की एक कंपनी में जॉब करने लगीं।
चंद्रिका की मां एक संगीतकार थीं और पिता बैंकर। मां के कारण ही चंद्रिका को संगीत में रुचि पैदा हुई। आज उनकी पहचान एक संगीतकार और गायिका की भी है। वह हिंदुस्तानी, कर्नाटक और वेस्टर्न म्यूजिक की जानकार हैं।
जॉब करने के साथ ही चंद्रिका टंडन चैरिटी वर्क में भी एक्टिव हुईं। कुछ सालों पहले उनका आध्यात्मिकता, संगीत और कला की तरफ रुझान फिर बढ़ गया।
‘लकी भास्कर’ के बाद नए प्रोजेक्ट में जुटे दुलकर सलमान, पूजा समारोह से किया आगाज