अमर उजाला
Tue, 19 December 2023
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बेटी सितारा के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है
अभिनेता तस्वीर में अपनी बेटी सितारा को प्यार से गले लगाते हुए और मुस्कुराते हुए दिखाई हे रहे हैं
महेश बाबू और उनकी बेटी की फोटो वायरल हो रही है, कमेंट सेक्शन में भी लोग पापा-बेटी की इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं
एक यूजर ने महेश बाबू को 'संतूर डैड' बताया, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे लगा भाई-बहन की फोटो है
सितारा, महेश बाबू और अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर की बेटी हैं, जिसके साथ अभिनेता काफी वक्त बिताते हैं
लोगों को महेश बाबू का अपने परिवार के लिए समय निकालने वाला अंदाज बेहद भा रहा है
बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी पर प्यार लुटाती नजर आईं सुजैन खान