अमर उजाला
Mon, 31 March 2025
आज ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। हर कोई इसे अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है।
पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर ने भी पूरे उल्लास और उत्साह के साथ ईद का त्योहार मनाया है।
हानिया ने ईद की मुबारकवाद देते हुए अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं।
इन तस्वीरों में हानिया पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
तस्वीरों को साझा करते हुए हानिया ने कैप्शन में लिखा है, ‘चांद मुबारक।’
क्रीम कलर की फ्लोरल कुर्ती में हानिया अलग-अलग पोज देती दिख रही हैं।
इस दौरान हानिया ने एक हाथ में खूब ढेर सी लाल रंग की चूड़ियां पहन रखी हैं। जबकि दूसरे हाथ में वॉच के साथ ब्रेसलेट पहने नजर आ रही हैं।
हानिया ने कानों में सफेद रंग के मोतियों वाले गोल्डन कलर के भारी झुमके पहनकर अपने लुक को कम्प्लीट किया है।
इन तस्वीरों में हानिया घर में बेड पर बैठी दिख रही हैं। तस्वीरों में हानिया काफी सुंदर दिख रही हैं।
कई तस्वीरों की इस सीरीज में हानिया ने अलग-अलग फिल्टर का इस्तेमाल किया है। जिसमें कुछ तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट भी हैं।
25 साल पुरानी इस फिल्म के डायलॉग सुनकर आज भी ठहाके लगाते हैं दर्शक