बेहद फिल्मी है सफीना और हंसल मेहता की प्रेम कहानी फिल्म निर्माता निर्देशक हंसल मेहता आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं चलिए हंसल मेहता की शादी की सालगिरह पर उनकी और सफीना की प्रेम कहानी के बारे में आपको बताते हैं हंसल मेहता और सफीना की प्रेम कहानी काफी फिल्मी है सफीना और हंसल एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और कई वर्षों से साथ में रहते आए हैं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 17 साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद सफीना और हंसल शादी के बंधन में बंधे आज भी सफीना के प्रति हंसल मेहता की दीवानगी देखी जा सकती है हंसल मेहता और सफीना दो बेटियों के माता-पिता हैं er