तारीफों के बाद भी ‘हक’ की धीमी रफ्तार, जानें छह दिनों में कितना हुआ कलेक्शन

अमर उजाला

Thu, 13 November 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

इमरान हाशमी और यामी गौतम की कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म ‘हक’ को लोगों की सराहना मिल रही है।

Image Credit : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद ‘हक’ धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अब एक हफ्ते का समय पूरा हो चुका है। हालांकि, फिल्म की कमाई में वो उछाल नहीं दिख रहा है, जिसकी उम्मीद थी।

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म ने अपने छठे दिन बुधवार को 1.15 करोड़ रुपए की कमाई की है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

इससे पहले मंगलवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपए जुटाए थे। इस तरह से अब छह दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 12.91 करोड़ रुपए हो गया है।

Image Credit : एक्स

‘हक’ के साथ सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधरा’ भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। हालांकि, ‘जटाधरा’ की कमाई लाखों में सिमट चुकी है।

Image Credit : सोशल मीडिया

इमरान हाशमी की फिल्म को लोगों की सराहना तो मिल रही है, लेकिन कमाई में उतना उछाल नहीं दिख रहा है।

Image Credit : एक्स

सुपर्ण एस वर्मा द्वारा निर्देशित ‘हक’ शाह बानो केस पर आधारित है। फिल्म में सात साल चले इस मामले के बारे में दिखाया गया है।

Image Credit : सोशल मीडिया

ऑफ शोल्डर ड्रेस में वामिका गब्बी ने दिखाई अदाएं

इंस्टाग्राम @wamiqagabbi
Read Now