अमिताभ-अजय के साथ की थी नताशा ने पहली फिल्म, कमाए थे इतने करोड़
अमर उजाला
Fri, 19 July 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम @natasastankovic__
अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या का चार साल का रिश्ता टूट गया है
Image Credit : इंस्टाग्राम @natasastankovic__
उन्होंने 18 जुलाई को एक सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने और हार्दिक के तलाक की जानकारी दी थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @natasastankovic__
नताशा ने साल 2013 में रिलीज हुई 'सत्याग्रह' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @natasastankovic__
इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया था, प्रकाश राजनीतिक ड्रामा फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं तो जाहिर है कि यह फिल्म भी इसी जॉनर की थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @prakashjproductions
इसमें अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, मनोज बाजपेयी, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल और अमृता राव ने अभिनय किया था, नताशा इस फिल्म के गाने 'आयो जी' में अजय देवगन के साथ नजर आई थीं
Image Credit : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
सैकनिल्क के मुताबिक, 'सत्याग्रह' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 86.06 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था, इसका बजट 60 करोड़ था और फिल्म औसत साबित हुई थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @prakashjproductions
'चंदू चैंपियन' के एक महीना पूरा होने पर कार्तिक ने जताई खुशी