अमर उजाला
Fri, 25 July 2025
साउथ के बेहतरीन एक्टर पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
दर्शकों ने फिल्म पर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। इसके बावजूद फिल्म ने अच्छी कमाई की है।
पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए 31.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
एक डेटा के मुताबिक फिल्म ने तेलुगु में 31 करोड़ जबकि मलयालम, तमिल, कन्नड़ और हिंदी में 10 लाख रुपये कमाए हैं।
रिलीज से पहले फिल्म ने पेड प्रिव्यू में भी 12.7 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 6 लाख रुपए का कारोबार कर लिया है।
इस तरह से फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 43.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
पवन कल्याण के अलावा फिल्म में बॉबी देओल भी हैं। फिल्म का निर्देशन क्रिश जगरलामुडी और एए ज्योति कृष्णा ने किया है।
स्विम वियर में मोनालिसा ने शेयर की हॉट फोटोज