अमर उजाला
Wed, 3 April 2024
मशहूर गायक हरिहरन का आज 69वां जन्मदिन है, उनका जन्म तीन अप्रैल 1955 को दादर मुंबई में हुआ था
गायक का पूरा नाम हरिहरन अनंत सुब्रमण्यम है, सिंगर को चेला मनी कह कर भी पुकारा जाता है
हरिहरन को शुरू से ही गाने का शौक था, वे प्लेबैक सिंगर होने के साथ, भजन और गजलें भी गाते हैं
1977 में हरिहरन ने ऑल इंडिया सुर श्रृंगार कम्पीटीशन जीता, फिर उन्हें म्यूजिक डायरेक्टर जयदेव ने पहला मौका दिया था
उन्होंने फिल्म गमन के लिए बॉलीवुड डेब्यू सॉन्ग 'अजीब सानेहा मुझपर गुजर गया यारों' गाया, जिसे उत्तर प्रदेश स्टेट फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा गया
उन्होंने एआर रहमान के साथ तमाम गानों पर का काम किया है, उन्होंने तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़, हिंदी, बंगाली, उड़िया आदि भाषाओं में 100 से भी ज्यादा गाने गाए हैं
क्रू-गॉडजिला x कॉन्ग की पकड़ बरकरार, जानें अन्य फिल्मों का हाल