हार्डी संधू कभी थे तेज गेंदबाज, आज हैं संगीत के सरताज
अमर उजाला
Fri, 6 September 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम @harrdysandhu
मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता हार्डी संधू आज 38 साल के हो गए हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @harrdysandhu
हार्डी संधू का जन्म 6 सितंबर, 1986 को पटियाला में हुआ था, उनका पूरा नाम हरदविंदर सिंह संधू है
Image Credit : इंस्टाग्राम @harrdysandhu
हार्डी संधू संगीत की दुनिया में आने से पहले क्रिकेट के मैदान पर तेज गेंदबाजी किया करते थे, कोहनी में चोट लगी तो उन्हें खेल से दूरी बनानी पड़ी
Image Credit : इंस्टाग्राम @harrdysandhu
इसके बाद उन्होंने संगीत की दुनिया में जाने का फैसला लिया और गायकी सीखी, साल 2011 उनके लिए खास रहा, क्योंकि उसी साल उनकी पहली अल्बम 'दिस इज हार्डी संधू' रिलीज हुई थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @harrdysandhu
उन्होंने गीतकार जानी के साथ मिलकर काफी काम किया, हार्डी को 'सोच' गाने से लोकप्रियता मिली थी, बाद में इस गाने को एयरलिफ्ट फिल्म में भी लिया गया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @harrdysandhu
उनके मशहूर गानों में आशिकी ते लोन, जोकर, साह, ना जी ना, बैकबोन, यार नी मिल्या, क्या बात है, जी करदा, कुडी तू पटाका, तितलियां, बिजली बिजली शामिल हैं, हार्डी ने 83, यारा दा कैचअप और कोड नेम फिल्म में भी काम किया है
Image Credit : इंस्टाग्राम @harrdysandhu
'नागिन' से लोकप्रिय हुईं सायंतनी, कभी पाई-पाई को हो गई थीं मोहताज