अमर उजाला
Tue, 3 June 2025
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की मुन्नी का असली नाम हर्षाली मल्होत्रा है। आज हर्षाली का जन्मदिन है।
3 जून साल 2008 में पैदा हुईं हर्षाली को इस फिल्म में काम करने के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
फिल्म में हर्षाली मल्होत्रा ने पाकिस्तानी लड़की शाहिदा का किरदार अदा किया है। हालांकि सलमान खान उसे मुन्नी बुलाते हैं।
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में काम करने के लिए हर्षाली को कड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ा था।
फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने मुन्नी के किरदार के लिए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा से संपर्क किया था।
कास्टिंग डायरेक्टर ने 5 से 7 साल के लगभग 2000 बच्चों का ऑडिशन लिया, इसके बाद हर्षाली को इस किरदार के लिए चुना गया।
हर्षाली की मासूमियत को देखकर लोगों ने तय किया कि मुन्नी का किरदार यही निभाएगी। फिल्म की रिलीज को लगभग 10 साल होने के बावजूद लोग मुन्नी को नहीं भूले हैं।
'बजरंगी भाईजान' में काम करने के लिए हर्षाली मल्होत्रा को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के लिए स्क्रीन अवॉर्ड (2012) और 2022 में भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर पुरस्कार भी मिला।
'बजरंगी भाईजान' से पहले हर्षाली मलहोत्रा ने टीवी सीरियल 'कुबूल है' (2012) में जोया फारूकी का बचपन का किरदार निभाया था।
इसके अलावा हर्षाली 'लौट आओ तृषा' (2012), 'सावधान इंडिया' (2012) और 'सबसे बड़ा कलाकार' (2017) में काम किया है।
करीना कपूर का क्लासी लुक-दिशा पाटनी ने शेयर की हॉट फोटोज; देखें दिन भी 10 तस्वीरें