अमर उजाला
Sun, 26 October 2025
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अभिनीत 'एक दीवाने की दीवानियत' को थिएटर्स में रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं।
इस फिल्म ने बीते दिन शनिवार यानी पांचवे दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने शुक्रवार को 5 करोड़ रुपये कमाए थे।
'एक दीवाने की दीवानियत' फिल्म ने पांच दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 22.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी द्वारा किया गया है। वहीं फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर 'थामा' से हो रही है।
'एक दीवाने की दीवानियत' में हर्षवर्धन राणे ने एक प्रभावशाली राजनेता का किरदार निभाया है, तो वहीं सोनम बाजवा एक मशहूर अभिनेत्री-मॉडल की भूमिका हैं।
फिल्म की कहानी दर्शकों को आकर्षित कर रही है।
कौन है टीवी की नई ‘नागिन’? यूजर्स ने लिया इस एक्ट्रेस का नाम