अमर उजाला
Tue, 18 March 2025
बॉलीवुड के हैंडसम हंक हर्षवर्धन राणे को जिराफ बहुत पसंद हैं। इसकी जानकारी खुद हर्षवर्धन ने दी है।
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने तीन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है, “मुझे जिराफ पसंद हैं। वो लंबे खड़े रहते हैं। शानदार तरीके से चलते हैं।”
अपनी पोस्ट में खास तौर पर ये मेंशन करते हुए एक्टर ने लिखा, “जोर से लात मारने के दौरान मेरे पैर की अंगुली में चोट लग गई।”
इस पोस्ट में हर्षवर्धन राणे ने अपनी तीन तस्वीरें भी शेयर की हैं। पहली तस्वीर में एक्टर सफेज गंजी में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके उभरे हुए बाइसेप्स साफ नजर आ रहे हैं।
दूसरी तस्वीर में भी अभिनेता उसी ड्रेस में दिख रहे हैं। इसमें वो एक खिलौने वाले जिराफ को चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अपनी तीसरी और आखिरी तस्वीर में एक्टर एक कुर्सी पर बैठे हुए पोज दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आंखों पर ब्लैक चश्मा भी लगा रखा है। साथ ही तस्वीर में उनके पैर में लगी चोट भी साफ दिख रही है, जिस पर पट्टी बंधी नजर आ रही है।
हर्षवर्धन जल्द ही मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दीवानियत’ में नजर आएंगे। ये एक इंटेंस रोमांटिक फिल्म बताई जा रही है।
हरियाणवी गायक के तीन गानों पर बैन, जानें कौन हैं मासूम शर्मा?