अमर उजाला
Sun, 13 April 2025
अभिनेता हर्षवर्धन राणे अपनी आगामी फिल्म 'दीवानियत' की तैयारी में जुट गए हैं।
हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें फिल्म से जड़ी तैयारियों के संकेत दिए।
कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'कैरेक्टर निर्माण शुरू', साथ ही एक्टर ने तस्वीर शेयर की, जिसमें एक डायरी के कवर पर निर्देशक मिलाप जावेरी का नाम और उसके बैकग्राउंड में दीवार पर हर्षवर्धन की तस्वीर लगी दिख रही है।
अटकलें हैं कि उनकी आगामी फिल्म से यह उनका लुक हो सकता है। अभिनेता ने अपनी एक सेल्फी भी शेयर की। हालांकि, उसमें उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
फिल्म को अमुल विकास मोहन और अंशुल मोहन के बैनर तले बनाया जा रहा है।
अभिनेता की फिल्म सनम तेरी कसम हाल ही में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।
सतीश कौशिक के अलावा ये निर्देशक भी अभिनय में कमा चुके हैं नाम