अमर उजाला
Tue, 22 August 2023
तू चीज लाजवाब देसी- देसी और सॉलिड बॉडी जैसे चर्चित गानों के गायक 40 वर्षीय राजू पंजाबी का निधन हो गया है
वह हिसार के निजी अस्पताल में पिछले 10 दिनों से भर्ती चल रहे थे
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा था कि सिंगर पीलिया से ग्रसित थे
निधन की खबर सुनते ही उनके फैंस और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचना शुरू हो गए हैं
सिंगर की अंतिम विदाई उनके पैतृक गांव रावतसर खेड़ा से ही होगी
सभी फैंस उनको आखिरी बार देखने के लिए पहुंचे हुए हैं
बॉलीवुड में नहीं जमी बात तो टॉलीवुड चले ये सितारे