अमर उजाला
Mon, 10 June 2024
संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' से चमके 'नवाब ताजदार' यानी ताहा शाह बदूशा ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि करियर उनके लिए आसान नहीं रहा
ताहा शाह ने बताया कि उनका सफर कभी आसान नहीं रहा, वे एक बार करण जौहर की कार के पीछे भागे थे, क्योंकि उन्हें ऑडिशन देना था
उन्होंने बताया कि करण ने मुझे देखा, कार रोकी और मुझे पानी दिया, उन्होंने मुझे अगले दिन धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म गिप्पी के ऑडिशन के लिए बुलाया
इस तरह मुझे 'गिप्पी' में वह भूमिका मिली, ताहा ने 2013 में आई फिल्म में अर्जुन का किरदार निभाया था
हालांकि इससे भी उनका करियर नहीं बना, फिर उन्होंने 'बरखा' (2015), 'बार-बार देखो' (2016) और 'रांची डायरीज' (2017) जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन कुछ कमाल नहीं हुआ
ताहा ने 'हीरामंडी' में 'ताजदार बलोच' का किरदार निभाया, जिससे वे नेशनल क्रश बन गए और अब वे मशहूर हो चुके हैं, हालांकि वे अभी भी काम की तलाश में हैं
अगस्त्य ने 'इक्कीस' से साझा की अपनी झलक, फैंस हुए उत्साहित