हीरामंडी से पहले इस बड़ी फिल्म का हिस्सा बनते-बनते रह गए थे 'ताजदार' हीरामंडी फेम अभिनेता ताहा शाह इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं संजय लीला भंसाली की सीरीज में ताजदार के किरदार से उन्होंने दर्शकों के दिल में एक अलग छाप छोड़ी है अभिनेता ने हाल ही में बताया कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की 'ये जवानी है दीवानी' में उन्हें रोल ऑफर हुआ था ताहा ने बताया कि फिल्म में आदित्य रॉय कपूर का रोल पहले उन्हें ऑफर हुआ था उन्होंने कहा, मुझे वो रोल लगभग मिल ही गया था कि तभी आदित्य रॉय कपूर की एंट्री हो गई थी उन्होंने कहा, 'आदित्य रॉय कपूर मुझसे काफी बड़ा नाम हैं और मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं' ....