ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मिलीं मनीषा कोइराला

अमर उजाला

Wed, 22 May 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम-@m_koirala

बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने ब्रिटेन के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की

Image Credit : इंस्टाग्राम-@m_koirala
मनीषा कोइराला की पीएम ऋषि सुनक से मुलाकात ब्रिटेन स्थित 10 डाउनिंग स्ट्रीट में पीएम आवास पर हुई, अभिनेत्री ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम-@m_koirala

मनीषा कोइराल नेपाल से हैं, वे यूके और नेपाल के बीच फ्रेंडशिप संधि के 100 साल पूर होने पर बतौर प्रतिनिधि ब्रिटेन पहुंची थीं

Image Credit : इंस्टाग्राम-@m_koirala
मनीषा ने तस्वीरें साझा कर लिखा, 'यूके और नेपाल की फ्रेंडशिप संधि के 100 साल पूरे होने पर पीएम आवास में आमंत्रित होने पर अभिभूत हूं, हमारे देश नेपाल के बारे में ऋषि सुनक के विचार सुनकर बेहद खुश हूं'
 
Image Credit : इंस्टाग्राम-@m_koirala

अभिनेत्री को हाल ही में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' में देखा गया, मनीषा ने बताया कि ब्रिटेन में पीएम हाउस के कई लोगों ने उनकी 'हीरामंडी' सीरीज को देखा है

Image Credit : इंस्टाग्राम
मालूम हो कि मनीषा नेपाली राजनेता प्रकाश कोइराला की बेटी हैं, वहीं मनीषा कोइराला के दादा बिश्वेशवर प्रसाद कोइराला नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम-@m_koirala

टाइम ट्रैवल पर बनीं भारतीय फिल्में, अक्षय कुमार भी कर चुके हैं काम

सोशल मीडिया
Read Now