अमर उजाला
Wed, 14 May 2025
टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान को एक बड़ी जिम्मेदारी और उपलब्धि मिली है।
हिना खान को कोरिया का टूरिज्म एम्बेस्डर बनाया गया है।
हिना ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। इस पोस्ट में हिना खान ने कई सारी फोटोज और कुछ वीडियो साझा करें।
इन फोटोज में हिना खान को सम्मान दिया जा रहा है और कोरिया टूरिज्म के एंबेसडर की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
हिना ने एक तस्वीर उस प्रतिमा की भी साझा की है, जो उन्हें टूरिज्म एंबेसडर नियुक्त करते समय प्रदान की गई है।
एक फोटो में हिना सम्मान में मिले बुके को लिए खड़ी हैं और एक तस्वीर में वो मीटिंग हॉल में बैठी कुछ बता रही हैं। हिना ने उन्हें मिले गिफ्ट्स की फोटो भी साझा की है।
इन फोटोज को शेयर कर इस उपलब्धि पर हिना ने खुशी जताई है। साथ ही धन्यवाद भी जताया।
कोरिया टूरिज्म का एंबेसडर बनना हिना ने अपने लिए गर्व और सम्मान की बात बताया।
कोरिया की सुंदरता का जिक्र करते हुए हिना ने कहा कि प्राचीन महलों से लेकर जीवंत सड़कों तक, कोरिया का जादू तलाशने का इंतजार कर रही हूं।
शनाया ने पूरी की 'जेसी' की शूटिंग, किरदार को लेकर दिया संकेत