अमर उजाला
Wed, 4 June 2025
हाल ही में एक्ट्रेस हिना खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं।
बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ 12 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद हिना शादी के बंधन में बंध गईं।
हिना ने रॉकी जयसवाल संग रजिस्टर मैरेज की है। दोनों अलग-अलग धर्म से संबंध रखते हैं।
हिना ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वह और रॉकी प्यार के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। हिना की साड़ी पर ‘रॉकी-हिना’ लिखा है।
हिना ने तस्वीरों के साथ एक कैप्शन भी लिखा है, ‘दो अलग-अलग दुनिया से आकर हमने प्यार का एक जहान बनाया। हमारे दिल एक हो गए। यह बंधन जिंदगी भर बना रहेगा।'
वह आगे लिखती हैं, ‘आज हमारा रिश्ता कानूनी तौर पर मान्य हो गया है। हम पत्नी और पति के तौर पर आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।’
इन तस्वीरों में हिना का दुल्हन वाला का लुक भी यूजर का ध्यान खींच रहा है। एक्ट्रेस ने बहुत हल्के रंग की साड़ी पहनी है। रॉकी ने भी सफेद रंग की शेरवानी डाली है।
दुल्हन के रूप में हिना बहुत सुंदर दिख रही हैं। एक्ट्रेस के फैंस भी उनके लिए काफी खुश हैं। हिना के हाथों पर लगी मेहंदी का डिजाइन भी खूबसूरत है।
बताते चलें कि हिना को कुछ साल पहले कैंसर हुआ, इस मुश्किल वक्त में रॉकी उनके साथ खड़े रहे। बीमारी में उनका पूरा साथ दिया। अब हिना कैंसर फ्री हो चुकी हैं।
रॉकी ने एक सच्चे प्यार करने वाले प्रेमी का रोल हिना की जिंदगी में निभाया है। अब दोनों शादी करके एक नई दुनिया बसाने वाले हैं।
हिना खान की मेहंदी भी सुंदर और गाढ़ी लगी है। फैंस एक्ट्रेस की मेहंदी की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
पिंक बिकनी में अनन्या पांडे ने दिए सिजलिंग पोज