अमर उजाला
Fri, 13 September 2024
हिना खान इन दिनों कैंसर से अपनी जंग लड़ रही हैं और अपना इलाज भी करवा रही हैं
हिना सोशल मीडिया पर अपने फैंस को डेली हेल्थ अपडेट देती रहती हैं
अब हाल ही में, हिना ने अपनी दोस्त महिमा चौधरी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है और बताया है कि पहली कीमोथेरेपी में महिमा उनके साथ थीं
हिना ने लिखा, 'यह तस्वीर मेरे पहले कीमो के दिन की है और एक महिला ने मुझे अस्पताल में अचानक आश्चर्यचकित कर दिया, वह मेरे जीवन के इस सबसे कठिन फेज के दौरान मेरे साथ रहीं, मेरा मार्गदर्शन करती रहीं'
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'वह एक हीरो हैं, वह एक सुपर ह्यूमन बीइंग हैं, उन्होंने मेरा उत्साह बढ़ाया और रास्ते में हर कदम पर मुझे सांत्वना दी'
यही नहीं, हिना ने लिखा, 'हम दोस्त बन गए और अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए, लेकिन उन्होंने मुझे कभी भी यह महसूस नहीं होने दिया कि मैं अकेली हूं'
सोनाक्षी सिन्हा ने की शादी के बाद खाना बनाने के दबाव पर बात