अमर उजाला
Wed, 4 June 2025
आज कई एक्ट्रेसेस ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं। हिना खान ने अपनी शादी की खबर देते हुए वेडिंग फोटो फैंस के साथ शेयर की हैं।
आलिया भट्ट ने अपनी फ्रेंड की शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। वह फ्रेंड की शादी में शामिल होने स्पेन गई थीं।
एक्ट्रेस निम्रत कौर ने ब्लैक साड़ी पहने एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।
करिश्मा तन्ना ने वैकेशन को एंज्वॉय करते हुए कुछ फोटो फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।
जान्हवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी की एक हिट साउथ फिल्म का पोस्टर अपनी जैकेट पर प्रिंट करवाया है। इस तरह वह अपनी मां को ट्रिब्यूट दे रही हैं।
साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला ने डोसा खाते हुए अपनी एक फोटो पोस्ट की है।
निया शर्मा ने अपनी को-एक्टर्स के साथ एक फनी फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
अवनीत कौर ने भी अपनी कुछ फोटोज का कोलाज बनाकर इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया है।
अनन्या पांडे इन दिनों वैकेशन पर हैं, एक्ट्रेस ने बिकनी में पोज दिए हैं। फैंस ने अनन्या के इस लुक की काफी तारीफ की है।
‘दो अलग दुनिया से आकर, प्यार का जहान बनाया’; देखें हिना खान की शादी की तस्वीरें