अमर उजाला
Sat, 13 April 2024
शूटिंग के दौरान हिना की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके कारण उनकी आवाज तक नहीं निकल पा रही है
हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट साझा कर लिखा, 'शॉट्स के बीच में बिचारे साउंड दादा मेरे पास आकर बोलते हैं, 'मैम आपने अपने डायलॉग बोले, मुझे आपकी आवाज सुनाई ही नहीं दी'
हिना ने आगे कहा, 'मेरी आवाज ही नहीं निकल रही है, मैं यहां हल्द्वानी के एक गांव में शूटिंग कर रही हूं, यहां के लोग बहुत अच्छे हैं रोज शाम को आते हैं मिलने, छोटे-छोटे बच्चे मेरे से मिलने आते हैं, गिफ्ट लाते हैं'
हिना ने कहा, 'मैं सभी से बोलती हूं कि मुझे कोई गिफ्ट नहीं चाहिए, मेरे लिए घर का खाना लाओ और सिल-बट्टे पर पिसी चटनी और बच्चे मेरे लिए घर से खाना लेकर भी आते हैं'
लहंगे में मोनालिसा ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, पार की सारी हदें