पहली बार इस देश की यात्रा पर निकलीं हिना खान, साझा की तस्वीरें हिना खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि वह दक्षिण कोरिया की एक खास यात्रा पर जा रही हैं। यह उनकी दक्षिण कोरिया की पहली यात्रा है। हिना सियोल के मशहूर और खूबसूरत जगहों को देखने के लिए उत्साहित हैं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने कोरिया टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन को उन्हें आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया है। हिना ने इंस्टाग्राम पर एयरलाइन का भी की गर्मजोशी और मदद के लिए भी आभार जताया। एंटर