इन फिल्मों के वीएफएक्स में दर्शकों को नहीं आया था मजा
अमर उजाला
Wed, 29 May 2024
Image Credit : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्मों के दर्शकों की एक शिकायत अक्सर सुनने को मिलती है कि बॉलीवुड में अच्छे वीएफएक्स वाली फिल्में देखने को नहीं मिलती, कई फिल्मों में इस तकनीक से दर्शकों को चकित करने की कोशिश की गई है, लेकिन अधिकतर फिल्में इसमें कामयाब नहीं हो पाई
Image Credit : सोशल मीडिया
'रुद्राक्ष', 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी', 'रा.वन' और 'आदिपुरुष' ऐसी ही फिल्मों में शामिल हैं, जिनका वीएफएक्स देखकर दर्शकों का मजा किरकिरा हो गया था
Image Credit : सोशल मीडिया
साल 2004 में एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसे कई लोग भुल चुके होंगे, फिल्म का नाम था- 'रुद्राक्ष', इसमें संजय दत्त, सुनील शेट्टी, बिपाशा बसु और ईशा कोप्पिकर ने अभिनय किया था, फिल्म के वीएफएक्स दर्शकों को लुभाने में नाकाम रहे थे
Image Credit : यूट्यूब@Shemaroo
'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' साल 2005 में रिलीज हुई थी, यह एक फैंटेसी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, इसका वीएफएक्स भी लोगों को पसंद नहीं आया था
Image Credit : यूट्यूब@Tips Official
सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' को वीएफएक्स के कारण खूब ट्रोल किया गया था, फिल्म को बनाने में करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन दर्शकों ने इसके वीएफएक्स को सिरे से खारिज कर दिया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @actorprabhas
शाहरुख खान की फिल्म 'रा.वन' की रिलीज से पहले ऐसा माहौल बना हुआ था कि इसमें कमाल के स्पेशल इफेक्ट्स देखने को मिलेंगे, 26 अक्तूबर को जब 'रा.वन' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी तो सारा माहौल ठंडा पड़ गया था
Image Credit : यूट्यूब @इरोज नाउ म्यूजिक
तमन्ना भाटिया का बेहद हॉट अंदाज मिनटों में हुआ वायरल