अमर उजाला
Mon, 1 July 2024
'चॉक एन डस्टर', 'हिचकी', 'स्टेनली का डब्बा' और 'हिंदी मीडियम' ऐसी फिल्में हैं, जिनमें भारतीय शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कुछ अहम मुद्दों पर बात की गई है
ये फिल्में स्कूल में बच्चों के साथ होने वाले भेदभाव, शिक्षा में असमानता, स्कूल में समावेशिता की जरुरत और शिक्षण में आने वाली चुनौतियों को दर्शकों के सामने रखती हैं
'स्टेनली का डब्बा' फिल्म की कहानी एक स्कूल के लड़के के इर्द गिर्द चलती है, जो लंच बॉक्स लेकर नहीं जाता है, फिल्म स्कूल के बच्चों के साथ सामाजिक और आर्थिक स्तर पर हो रहे भेदभाव पर रोशनी डालती है
'चॉक एन डस्टर' में भारतीय शिक्षा व्यवस्था में काम करने वाले शिक्षक के संघर्ष को दिखाया गया है, फिल्म शिक्षा के व्यवसायीकरण और शिक्षकों पर पड़ने वाले दबाव पर भी बात करती है
'हिंदी मीडियम' में एक ऐसे पति-पत्नी की कहानी दिखाई गई है, जो मध्यम वर्ग से आते हैं और अपनी बेटी का दाखिला अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में कराना चाहते हैं, फिल्म समाज का अंग्रेजी मीडियम स्कूलों के प्रति आकर्षण और भारतीय शिक्षा व्यवस्था में असमानता के मुद्दे पर बात करती है
विराट के हालिया पोस्ट ने तोड़ा सिद्धार्थ-कियारा का रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा लाइक की जाने वाली तस्वीर