हंसाने के साथ-साथ संदेश भी देती हैं मिडिल क्लास पर बनीं ये फिल्में
अमर उजाला
Wed, 12 June 2024
Image Credit : सोशल मीडिया
पिछले कुछ समय से मिडिल क्लास के मुद्दों को बड़े परदे पर अच्छी खासी जगह मिल रही है, हालांकि, इससे पहले भी अलग-अलग समय पर इस तरह की फिल्में बनती रही हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @balanvidya
आज हम आपको कुछ ऐसी हिंदी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनमें मिडिल क्लास की कहानी को रोचक ढंग से स्क्रीन पर दिखाया गया है और जो मनोरंजन के साथ-साथ संदेश भी देती हैं
Image Credit : यूट्यूब @Sony Pictures Films India
'बधाई हो' एक ऐसे लड़के की कहानी है, जिसे एक दिन पता चलता है कि उसकी ज्यादा उम्र की मां गर्भवती है, फिल्म एक संवेदनशील मुद्दे को हंसी मजाक के साथ समझाने की कोशिश करती है
Image Credit : इंस्टाग्राम @badhaaihofilm
'खोसला का घोसला' में कमल खोसला नाम के आम आदमी की कहानी दिखाई गई है, जिसकी जमीन को खुराना नाम का एक आदमी हड़प लेता है, इसमें खोसला परिवार द्वारा जमीन को वापस पाने के लिए की गई जद्दोजहद देखने को मिलती है
Image Credit : utv motion pictures
'पीकू' की कहानी बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित है, वैसे तो दोनों के बीच अलग-अलग चीजों को लेकर नोंक-झोंक चलती रहती है, लेकिन एक यात्रा के दौरान दोनों के रिश्ते में सब कुछ पहले जैसा नहीं रहता
Image Credit : यूट्यूब @Sony Pictures Films India
'तुम्हारी सुलु' की कहानी सुलु नाम की एक हाउसवाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक दिन कॉन्टेस्ट जीतने के बाद रेडियो चैनल पर रात में आने वाले एक शो में काम करने का मौका मिलता है, जिसकी वजह से परिवार में अनबन शुरू हो जाती है
Image Credit : एक्स- @EllipsisEntt
भारत में बैन हैं ये हॉलीवुड फिल्में, OTT पर उठा सकते हैं लुत्फ