मुंबई को समझने के लिए देख सकते हैं ये हिंदी फिल्में

अमर उजाला

Sun, 26 May 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

अब तक कई हिंदी फिल्में मुंबई को केंद्र में रखकर बन चुकी हैं, कान फिल्म फेस्टिवल में ग्रांड प्रिक्स जीतने वाली 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' इसका ताजा उदाहरण है
 

Image Credit : एक्स @Festival_Cannes

मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनीं फिल्मों में अलग-अलग तरह की मुंबई देखने को मिलती है, आइए डालते हैं, ऐसी ही कुछ फिल्मों पर एक नजर
 

Image Credit : यूट्यूब @यूटीवी मोशन पिक्चर्स

इंडी फिल्मों को पसंद करने वाले लोगों की सूची में 'धोबी घाट' जरूर शामिल होती है, इसका निर्देशन किरण राव ने किया था, इस फिल्म में चार लोगों की कहानी दिखाई गई है जो मुंबई में रहते हैं
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @aamirkhanproductions

'द लंचबॉक्स' दिवंगत इरफान खान की सबसे बढ़िया फिल्मों में से एक है, रितेश बत्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक आम सी मुंबई देखने को मिलती है 
 
Image Credit : यूट्यूब @Sony Pictures Classics

इरफान खान की ही एक और फिल्म 'लाइफ इन अ मेट्रो' भी मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है, इसमें इरफान खान के साथ-साथ केके मेनन, कोंकणा सेन शर्मा, शिल्पा शेट्टी, रमन जोशी और धर्मेंद्र ने भी काम किया था
 

Image Credit : यूट्यूब @यूटीवी मोशन पिक्चर्स

'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' फिल्म के तो नाम से ही साफ है कि इसकी कहानी मुंबई शहर में चलती है, इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक तस्कर सुल्तान मिर्जा का पतन होता है और 1993 के बम धमाके के बाद कैसे शोएब खान नाम के गैंगस्टर का उदय होता है
 

Image Credit : यूट्यूब @BalajiMotionPictures

हनीमून पर फूलों से बना बैंड पहने दिखाई दिए रकुल-जैकी

इंस्टाग्राम@rakulpreet
Read Now