'पंचायत' जैसे मजे के लिए देख सकते हैं ये वेब सीरीज टीवीएफ की वेब सीरीज 'पंचायत' का तीसरा सीजन रिलीज हो चुका है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है हिंदी में 'पंचायत' जैसी और भी कई वेब सीरीज बन चुकी है, जिन्हें कभी भी देखा जा सकता है और वे सभी अच्छा मनोरंजन करती है नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'मामला लीगल है' एक कोर्ट रूम कॉमेडी ड्रामा है, इसमें पटपड़गंज जिला न्यायालय में काम करने वाले वकीलों की कहानी दिखाई गई है 'ये मेरी फैमिली' को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है, इसकी कहानी साल 1998 में चलती है, सीरीज में एक 12 साल के बच्चे हर्शु की कहानी दिखाई गई है 'ताज महल 1989' नेटफ्लिक्स की सीरीज है, इसकी कहानी लखनऊ शहर में चलती है, इसमें अलग-अलग लोगों की प्रेम कहानी और उनका संघर्ष देखने को मिलता है 'गुल्लक' हिंदी की सबसे शानदार वेब सीरीज में से एक है, इसमें मिश्रा परिवार की रोजाना की जिंदगी की कहानी देखने को मिलती है ु