इन बड़ी फिल्मों में काम करने से इनकार कर चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

अमर उजाला

Wed, 24 July 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @priyankachopra

प्रियंका चोपड़ा अपने करियर में कई हिट फिल्मों का ऑफर ठुकरा चुकी हैं, इनमें से एक तो रजनीकांत और ऐश्वर्या राय की हिट फिल्म 'रोबोट' ही है, आइए जानते हैं बाकी फिल्मों के बारे में
 
Image Credit : इंस्टाग्राम @priyankachopra

अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित '2 स्टेट्स' में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर ने अभिनय किया था, इस फिल्म के लिए पहले प्रियंका चोपड़ा से बात की गई थी

Image Credit : इंस्टाग्राम @priyankachopra

करीना कपूर स्टारर 'हीरोइन' भी प्रियंका चोपड़ा को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने मधुर भंडारकर की इस फिल्म में काम नहीं किया

Image Credit : इंस्टाग्राम @priyankachopra

आमिर खान और असिन की हिट फिल्म 'गजनी' में प्रियंका को लीड रोल करने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने इसमें काम नहीं किया, यह 100 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @priyankachopra

साल 2012 में रिलीज हुई 'कॉकटेल' का ऑफर भी प्रियंका चोपड़ा ने ठुकरा दिया था, इसमें दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी ने काम किया था, प्रियंका को वेरोनिका का किरदार ऑफर किया गया था

Image Credit : इंस्टाग्राम @priyankachopra

सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान', 'किक' और 'भारत' में भी प्रियंका चोपड़ा ने काम करने से मना कर दिया था

Image Credit : इंस्टाग्राम @priyankachopra

फिल्मों में बोल्ड सीन करेंगी वड़ा पाव गर्ल? सलमान संग करना चाहती हैं काम

सोशल मीडिया
Read Now