इस भोजपुरी हसीना ने दूध समझकर होली में पी ली थी नौ गिलास भांग होली का त्योहार रंगो का पर्व होता है, इस दिन लोग खूब भांग वाली ठंडाई भी पीते हैंं भोजपुरी अभिनेत्री यामिनी सिंह का भी होली में भांग से जुड़ा एक किस्सा है एक्ट्रेस ने एक बार बताया था, कॉलेज के दिनों में उन्होंने कई तरह से होली खेली है उन्होंने कहा, 'एक बार तो मेरे साथ बहुत बुरा हुआ था, क्योंकि मैंने दूध समझकर नौ गिलास भांग वाली ठंडाई पी ली थी' यामिनी ने बताया, 'फिर जब मैं बाहर आई तब मेरे एक दोस्त ने मुझे होली विश करते हुए झन्नाटेदार थप्पड़ मार दिया था' यामिनी सिंह ने बताया कि उसके बाद उन्हें यांद आया कि उस ठंडाई में भांग मिली थी .....