अमर उजाला
Sun, 5 April 2026
एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की बेटी, शाइलो जोली अपकमिंग म्यूजिक वीडियो 'व्हाट ए गर्ल टू डू' में नजर आने वाली हैं।
वीडियो का एक छोटा सा प्रीव्यू पहले ही रिलीज हो चुका है। इसमें दर्शकों को 19 साल की शाइलो की एक झलक मिली है।
टीजर में, शाइलो को चोटियों और ग्लॉसी मेकअप में देखा जा सकता है, जो डांस फ्लोर पर उतरने की तैयारी कर रही हैं।
यह वीडियो 7 अप्रैल को रिलीज होने वाला है और इसने ऑनलाइन पहले ही काफी दिलचस्पी जगा दी है।
टीजर रिलीज होते ही दर्शकों ने उनके लुक को लेकर प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स ने कहा कि वह अपने माता-पिता से मिलती-जुलती हैं।
इससे पहले शाइलो कोरियोग्राफर के तौर पर काम चुकी हैं। उन्होंने डांसर्स केओनी रोज और टाको सुजूको के साथ मिलकर काम किया।
शाइलो, ज्यादातर लाइमलाइट से दूर ही रही हैं, कभी-कभी क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स से जुड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आती रही हैं।
एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के छह बच्चे हैं। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार 2024 में उनका तलाक हो गया।
बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद हॉलीवुड की तरफ बढ़ी ये हसीना, इस सीरीज में आएंगी नजर