एंजेलिना के लहू से गहरा हुआ था जॉनी संग उनका इश्क एंजेलिना जोली ने जॉनी ली मिलर से महज 20 साल की उम्र में शादी की थी एंजेलीना और मिलर की मुलाकात साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'हैकर' के सेट पर हुई थी दोनों साथ काम करते-करते एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे मिलर के लिए अपना प्यार दिखाने के लिए एंजेलिना ने अपनी टी-शर्ट पर अपने ही खून से जॉनी का नाम लिखवा लिया था काफी समय तक डेटिंग के बाद दोनों ने 28 मार्च 1996 के दिन एक-दूसरे से शादी कर ली थी एंजेलीना और मिलर करीब 18 महीने बाद एक-दूसरे से अलग हो गए थे दोनों ने शादी के तीन साल बाद 3 फरवरी 1999 के दिन तलाक ले लिया ..........