अमर उजाला
Sat, 4 April 2026
सनी लियोनी हाल ही में रिलीज हुई अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी' को लेकर सुर्खियों में हैं।
फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस पर पॉजिटिव रिव्यू मिलने के बाद वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट की ओर चल पड़ी हैं।
इस एक्ट्रेस ने हॉलीवुड सीरीज 'द जाइंट' की कास्ट को जॉइन कर लिया है। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी।
प्रोजेक्ट को लेकर सनी लियोनी ने कहा, 'यह मेरे पहले किए गए काम से बहुत अलग है।'
उन्होंने आगे कहा 'पूरी तरह से एक नई दुनिया में कदम रखना मेरे लिए हमेशा एक रोमांचक अनुभव होता है।'
वह बोलीं 'मैं इस सफर का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं और इसमें अपना सब कुछ देने के लिए तैयार हूं।'
इस सीरीज में अभिनेत्री थोड़ा अलग रोल कर रही हैं। सनी लियोनी इसमें रिजर्वेशन शेरिफ क्वानाह डियरलीफ के किरदार में होंगी।
सीरीज की कास्टिंग में थोड़ी विविधता है। इसमें लैटिन अमेरिकी, अफ्रीकी अमेरिकी और एशियाई मूल के एक्टर्स शामिल होंगे।
पिता बनने वाले हैं 'ट्वाइलाइट' स्टार टेलर लॉटनर, पत्नी टे ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप