अमर उजाला
Thu, 22 May 2025
इन दिनों टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपाॅसिबल 8’ के अलावा एक और हॉलीवुड फिल्म भारतीय दर्शकों का मनाेरंजन कर रही है। इस फिल्म का नाम ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ है।
हॉलीवुड फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ 15 मई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जानिए अब तक इस फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है।
आज ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ फिल्म को थिएटर में 8वां दिन है।
इस फिल्म ने 8वें दिन में अब तक 1.46 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइन्स’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 31.6 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
इस सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म का डायरेक्शन जैक लिपोव्स्की ने किया है।
फाइनल डेस्टिनेशन फ्रैंचाइजी की अब तक कई फिल्में बन चुकी हैं, इसकी कहानी, एक्शन काफी डरावने होते हैं। हॉरर के शौकीन लोग इस फिल्म की फ्रैंचाइज को काफी एंज्वॉय करते हैं।
हॉलीवुड फिल्म ‘फाइनल डेस्टिनेशन ब्लड लाइन्स’ ने वीकएंड पर की कितनी कमाई?