'थॉर' का 'इंडिया' से खास कनेक्शन जानते हैं आप? 'थॉर' में हथौड़े से सबको अपने आगे झुकाने वाले क्रिस हेम्सवर्थ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं क्रिस हेम्सवर्थ का जन्म साल 1983 में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ था क्रिस हेम्सवर्थ का बचपन गरीबी में गुजरा था, लेकिन एक्टिंग की तरफ उनका झुकाव शुरू से रहा था एक्टर बनने से पहले क्रिस कंस्ट्रक्शन मैन, वेटर और बारमैन के तौर पर काम कर चुके हैं अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई टीवी शो 'होम एंड अवे' से की थी इस शो के बाद वह लगातार प्रोजेक्ट्स में काम करते रहे और आखिरकार हॉलीवुड के नामचीन कलाकारों कि लिस्ट में शामिल हो गए दुनिया भर में क्रिस को पहचान मार्वल फिल्मों में 'थॉर' के रूप में मिली उनकी फैन फॉलोइंग भारत में भी खूब है भारत से अपने लगाव के कारण क्रिस ने अपनी बेटी का नाम 'इंडिया' रखा था ...