जान्हवी और अजय की फिल्म पर भारी पड़ी 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' शॉन लेवी के निर्देशन में बनी फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की रिलीज को 11 दिन पूरे हो गए हैं एमसीयू की मूवी ने 11वें दिन 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका टोटल 111.65 करोड़ रुपये हो गया है विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' की कमाई दिन-ब-दिन गिरती ही जा रही है मूवी ने रिलीज के 17वें दिन 1.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 59.85 करोड़ रुपये हो गया रोमांटिक फिल्म 'औरों में कहां दम था' का हाल बेहाल नजर आ रहा है अजय देवगन की इस मूवी ने चौथे दिन एक करोड़ रुपये बटोरे, जिससे इसकी कुल कमाई 7.75 करोड़ रुपये ही हो पाई है जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'उलझ' दर्शकों को लुभाने में असफल नजर आ रही है फिल्म ने चौथे दिन 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका टोटल कारोबार 5.50 करोड़ रुपये ही हो पाया सीटिए