हिंदी फिल्मों का हाल बेहाल, हॉलीवुड मूवी ने छोड़ी छाप जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'उलझ' बेटपरी होती नजर आ रही है मूवी ने रिलीज के छठे दिन 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका टोटल 6.80 करोड़ रुपये हो गया है 'औरों में कहां दम था' ने रिलीज के छठे दिन 75 लाख रुपये की कमाई की है इस तरह फिल्म का अब तक का कुल कारोबार 9.45 करोड़ रुपये हो गया है 'बैड न्यूज' की कमाई में लगातार गिरावट जारी है विक्की कौशल की फिल्म ने 20वें दिन 45 लाख रुपये कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन 61.20 करोड़ रुपये हो गया है 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' रिलीज के 13वें दिन भी दर्शक बटोरती नजर आई है इसने 13वें दिन 2 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका टोटल 116.15 करोड़ रुपये हो गया है सीटिए