अमर उजाला
Mon, 14 July 2025
हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ इन दिनों भारत में भी जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म को आज बॉक्स ऑफिस पर 5वां दिन है।
जानिए इस फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार सोमवार सुबह तक फिल्म ‘सुपरमैन’ ने 5 लाख रुपये कमा लिए हैं। वीकएंड के बाद अक्सर ही फिल्मों की कमाई में गिरावट देखी जाती है।
जहां तक वीकएंड का सवाल है तो ‘सुपरमैन’ ने शनिवार को 9.5 करोड़ रुपये और रविवार को 8.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
‘सुपरमैन’ की कुल कमाई भी अब तक 24.99 करोड़ रुपये हो चुकी है।
यह हॉलीवुड फिल्म, बॉलीवुड फिल्म ‘मालिक’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से ज्यादा कलेक्शन कर रही है।
मालिक ने अब तक कुल 14.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ‘आंखों की गुस्ताखियां’ ने 1.2 करोड़ रुपये का ही कुल कलेक्शन किया है।
हाॅलीवुड फिल्म 'सुपरमैन' को जेम्स गन ने डायरेक्ट किया है। सुपरमैन के रोल में डेविड कोरेंसवेट हैं और लोइस लेन का रोल रेचल ब्रोसनाहन ने निभाया है।
तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘सुपरमैन’ का जलवा, जानिए कितना हुआ कलेक्शन