तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘सुपरमैन’ का जलवा, जानिए कितना हुआ कलेक्शन

अमर उजाला

Sun, 13 July 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

हाल ही में हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ भारत में भी रिलीज हुई। कमाई के मामले में यह फिल्म बॉलीवुड फिल्म ‘मालिक’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से अच्छा परफॉर्म कर रही है। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

आज हॉलीवुड फिल्म को थिएटर में तीसरा दिन है। जानिए इस फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार रविवार सुबह तक फिल्म ‘सुपरमैन’ ने 76 लाख रुपये कमा लिए हैं। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

शनिवार रात को इस फिल्म की कमाई  9.35 करोड़ रुपये हुई। पहले दिन इस फिल्म ने 7 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

‘सुपरमैन’ की कुल कमाई भी अब तक 17.11 करोड़ रुपये हो चुकी है। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

यह फिल्म राजकुमार राव की बॉलीवुड फिल्म ‘मालिक’ और विक्रांत मैसी की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से ज्यादा कमाई कर रही है। ‘मालिक’ ने रविवार सुबह के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 14 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं  ‘आंखों की गुस्ताखियां’ ने शनिवार रात तक 43 लाख रुपये कमाए हैं। 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

हाॅलीवुड फिल्म 'सुपरमैन' को जेम्स गन ने डायरेक्ट किया है। लीड कैरेक्टर में सुपरमैन के रोल में डेविड कोरेंसवेट हैं और लोइस लेन का रोल रेचल ब्रोसनाहन ने निभाया है। 


 

Image Credit : एक्स (ट्विटर)

क्या आपने देखा शकीरा का दिलकश अंदाज

इंस्टाग्राम@shakira
Read Now