अमर उजाला
Tue, 27 September 2022
अवतार: वे ऑफ वॉटर को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले जेम्स कैमरून ने फिल्म के पहले पार्ट को री-रिलीज कर फैंस को बेहतरीन तोहफा दिया।
मेकर्स ने इस फिल्म को 23 सितंबर यानी राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के अवसर पर 4000 से ज्यादा स्क्रिन्स पर रिलीज किया था।
सिनेमाघरों में दस्तक देने के 13 साल बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।
सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार 'अवतार' ने तीन दिन में 244 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।
इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 50,730 करोड़ रुपये हो गया है।
भारत में, राष्ट्रीय सिनेमा दिवस की सफलता और निर्माताओं द्वारा नवरात्रि के पहले 4 दिनों के दौरान टिकट की कीमतों को कम रखने के निर्णय की वजह से आने वाले सप्ताह में 'अवतार' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
सिंगर कैटी पेरी के ये अजब-गजब लुक देखकर रह जाएंगे हैरान