अमर उजाला
Sun, 9 November 2025
फिल्म ‘एवेंजर्स’ एक्टर जेरेमी रेनर इन दिनों उत्पीड़न के आरोपों से घिरे हैं। उन पर चीनी डायरेक्टर यी झोउ ने यह आरोप लगाए हैं।
चीनी डायरेक्टर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की और जेरेमी रेनर पर कई आरोप लगाए।
यी झोउ ने पोस्ट में कहा कि 54 साल के जेरेमी रेनर ने उन्हें अंतरंग तस्वीरें भेजीं। साथ ही एक बार ऐसा बिहेव किया कि यी झोउ ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था।
यी झोउ ने यह भी खुलासा किया कि ऐसे ही मैसेज जेरेमी ने कई महिलाओं को भेजे थे।
अब चीनी डायरेक्टर के दावे पर ‘एवेंजर्स’ एक्टर जेरेमी रेनर के प्रतिनिधि ने प्रतिक्रिया दी है। जेरेमी रेनर के प्रतिनिधि ने वैरायटी को बताया कि सभी आरोप पूरी तरह से गलत और झूठे हैं।’
यी झोउ और जेरेमी रेनर डेट कर चुके हैं। क्योंकि एक्टर जेरेमी ने उन्हें यकीन दिलाया था कि वह उनसे प्यार करती हैं।
बताते चलें कि यी झोउ और जेरेमी रेनर कई प्रोजेक्ट्स में पहले साथ काम कर चुके हैं। इसमें क्रॉनिकल्स ऑफ डिज्नी और स्टारडस्ट फ्यूचर: स्टार्स एंड स्कार्स नाम के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
सेलेना गोमेज ने पति संग शेयर की क्यूट फोटो, दिखा मस्ती भरा अंदाज