अमर उजाला
Sat, 3 May 2025
हाल ही में कैनेडियन सिंगर जस्टिन बीबर ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। साझा की गई तस्वीरों में जस्टिन बीबर अपने अपकमिंग म्यूजिक एल्बम की तैयारियां करते दिखे।
वह इन तस्वीरों में काफी खुश दिखे, यह देखकर जस्टिन के फैंस भी काफी खुश हो गए।
फैंस को उम्मीद है कि जस्टिन का नया एल्बम सबसे बेस्ट होगा।
पिछले दिनों जस्टिन के फैंस उनकी हालत को लेकर परेशान थे क्योंकि एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जस्टिन नशे में डूबे हुए नजर आए। इस बात को लेकर खूब कंट्रोवर्सी हुई।
जस्टिन ने भी पैपराजी को लेकर शिकायत पिछले दिनों की, उनका मानना है कि ये लोग रात-दिन उनका पीछा करते हैं। सिंगर का कहना था कि पैपराजी को सिर्फ पैसे से मतलब है।
जस्टिन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने हेली बीबर से शादी की है। पत्नी से तलाक की खबरों को भी सिंगर ने झूठा बताया था।
जस्टिन बीबर को भारत में भी काफी पसंद किया जाता है, वह अंबानी की शादी में भी परफॉर्म कर चुके हैं।
किम कार्दशियन ने ब्लैक बिकिनी में कराया हॉट फोटोशूट, बहन क्लो ने किया दिलचस्प कमेंट