अमर उजाला
Fri, 15 May 2026
इन दिनों फ्रांस में कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। यह 12 मई से शुरू हुआ है जो 23 मई तक चलेगा।
यहां दुनियाभर के कई कलाकार पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में यहां कल्याणी प्रियदर्शन भी पहुंची हैं।
कल्याणी प्रियदर्शन ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने ऑफ शोल्डर गाउन में पोज दिए हैं।
अभिनेत्री ने व्हाइट जूलरी से अपने लुक को पूरा किया है। उनके गले का हार आगे से छोटा लेकिन पीछे से काफी लंबा है।
अभिनेत्री ने दोनों हाथों में रिंग पहनी है और अपने बालों को खुला छोड़ा है।
कल्याणी प्रियदर्शन के फैंस उनकी तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं और उस पर कमेंट कर रहे हैं।
कल्याणी प्रियदर्शन कान फिल्म फेस्टिवल में दूसरे दिन पहुंची थीं। उन्होंने कान के भारत पवेलियन में शिरकत की थी।
कल्याणी प्रियदर्शन आखिरी बार तब चर्चा में आईं थी, जब उनकी फिल्म 'लोका चैप्टर 1' (2025) रिलीज हुई थी।
एक हफ्ते में क्या रहा ‘माइकल’ का हाल? जानें 7वें दिन का कलेक्शन