अमर उजाला
Tue, 3 February 2026
अमेरिकी सिंगर रैपर कान्ये वेस्ट के साथ तलाक के बाद एक्ट्रेस, बिजनेस वुमन किम कर्दाशियन का नाम एक नए शख्स के साथ जोड़ा जा रहा है।
हाल ही में उन्हें पेरिस में एक जाने-माने फॉर्मूला वन रेसर के साथ देखा गया। जानिए, कौन है वो जिसके साथ किम कर्दाशियन का नाम जोड़ा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो, तस्वीरें वायरल हैं, जिनमें पेरिस में किम कर्दाशियन को फॉर्मूला वन रेसर लुईस हैमिल्टन के साथ देखा गया।
किम कर्दाशियन और लुईस हैमिल्टन को पेरिस में एक ही होटल में साथ देखा गया। दोनों अलग-अलग होटल पहुंचे लेकिन अंदर साथ ही गए। इसके बाद से ही इनके अफेयर की चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी।
पेरिस के होटल में किम कर्दाशियन ने खुद को पैपराजी से छिपाने की कोशिश भी की। पेरिस आने से पहले भी किम कर्दाशियन और लुईस हैमिल्टन को इंग्लैंड में साथ वक्त गुजारते देखा गया था।
अब तक अपने रिलेशनशिप को लेकर किम कर्दाशियन ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। बताते चलें कि किम कर्दाशियन और लुईस हैमिल्टन की यह दोस्ती नई नहीं है। दोनों लगभग दस साल से दोस्त हैं। अक्सर दोनों को पार्टियों में देखा गया है।
साल 2022 में किम कर्दाशियन का तलाक रैपर कान्ये वेस्ट से हुआ, इसके बाद से वह अकेली हैं। अब लुईस हैमिल्टन के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है।
किम कर्दाशियन से पहले लुईस हैमिल्टन के अफेयर भी कई पॉपुलर सेलिब्रिटीज से रहे हैं। इसमें सिंगर निकोल शेर्जिंगर, पॉप स्टार शकीरा और एक्ट्रेस सोफिया वर्गारा तक शामिल रही हैं।
गागा से लेकर चैपल तक ग्रैमी रेड कारपेट पर छाए ये सेलेब्स