बॉक्स ऑफिस पर KOTPOTA का दबदबा, जानें कुल कमाई किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है पहले दिन फिल्म ने तीन करोड़ 15 लाख रुपये से अपनी शुरुआत की थी दूसरे दिन फिल्म की कमाई ने उछाल लेते हुए चार करोड़ 37 लाख रुपये बटोरे थे वहीं, तीसरे दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई की है रविवार को इस फिल्म ने तीन करोड़ 31 लाख रुपये का कलेक्शन किया इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 10.83 करोड़ रुपये हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क