अमर उजाला
Mon, 27 April 2026
पॉप कल्चर के किंग कहे जाने वाले माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है और दमदार शुरुआत की है।
शुरुआती तीन दिनों में फिल्म ने हिंदी फिल्मों के बीच भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।
अब फिल्म को तीसरे दिन अपने पहले रविवार की छुट्टी का भी फायदा मिला है।
अपने पहले रविवार को फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपए की कमाई की। ये उसके शनिवार की कमाई 5.10 से अधिक है।
इस तरह से तीन दिनों में ‘माइकल’ का कुल कलेक्शन 16 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
‘भूत बंगला’ जैसी हिंदी फिल्मों के बीच ‘माइकल’ की ये कमाई मजबूत मानी जाएगी।
देखना ये है कि आने वाले वर्किंग दिनों में ‘माइकल’ ‘भूत बंगला’ जैसी फिल्म के सामने कैसा प्रदर्शन कर पाती है।
फिल्म ‘माइकल’ ने उठाया वीकएंड का फायदा, जानें दूसरे दिन की कमाई