अमर उजाला
Sun, 26 April 2026
बीते शुक्रवार को मशहूर अमेरिकन सिंगर, डांसर माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ भी रिलीज हुई।
फिल्म ‘माइकल’ भारतीय दर्शकों को भी पसंद आ रही है। यह फिल्म माइकल जैक्सन के संघर्ष और सफलता की कहानी कहती है।
जानिए, इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन कितनी कमाई की है?
फिल्म ‘माइकल’ ने पेड प्रीव्यू से 1.70 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं पहले दिन इस फिल्म ने 3.60 करोड़ रुपये की कमाई की।
दूसरे दिन की कमाई की बात करें तो ‘माइकल’ फिल्म ने 5 करोड़ रुपये कमाए।
फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 10.40 करोड़ रुपये हो चुका है।
इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्म ‘भूत बंगला’ से है। फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के नौवें दिन 10.75 करोड़ रुपये कमाए। यह फिल्म 100 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन भी कर चुकी है।
हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने ऐसा क्या कहा? भारतीय फैंस की खुशी का नहीं रहा ठिकाना