अमर उजाला
Wed, 29 April 2026
हाल ही में हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ भारतीय सिनेमाघरों में भी रिलीज हुई।
यह फिल्म मशहूर डांसर, सिंगर माइकल जैक्सन की बायोपिक है।
जानिए रिलीज के पांचवें दिन फिल्म ‘माइकल’ ने कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ‘माइकल’ ने पांचवें दिन 2.40 करोड़ रुपये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाए हैं।
फिल्म की कुल कमाई भी 21.15 करोड़ रुपये हो चुकी है।
भारतीय फिल्मों के बीच भी यह हॉलीवुड फिल्म अपने लिए जगह बनाने में कामयाब रही है।
फिल्म ‘भूत बंगला’ से ‘माइकल’ का मुकाबला है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी मंगलवार को 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 121.40 करोड़ रुपये हो चुकी है।
हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ भारतीय दर्शकों को भा गई, जानें चौथे दिन कितना कमाया?